फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teacher suspended and two assistant teacher in charge

इंचार्ज टीचर समेत दो सहायक टीचर निलंबित

Wed, 01 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 01 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended and two assistant teacher in charge
उन्नाव। बीएसए ने अलग-अलग मामलों पर कार्रवाई करते हुए दो सहायक टीचरों समेत एक इंचार्ज टीचर को निलंबित कर दिया। जबकि एक अन्य सहायक टीचर को सात महीने से लगातार अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी की है।
विज्ञापन


पहले मामले में विकासखंड फतेहपुर चौरासी के गांव हफीजाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक टीचर श्यामेंद्र सिंह ने विद्यालय में परीक्षा के दौरान निरीक्षण करने गए बीईओ रंगनाथ चौधरी से अभद्रता कर दी थी। इस पर इन्हें निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


दूसरा मामला विकासखंड नवाबगंज के चौधरीखेड़ा प्राथमिक विद्यालय का रहा। यहां तैनात इंचार्ज टीचर पूजा सिंह ने विद्यालय के शासकीय अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी। इसके चलते इनको निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में विकासखंड मियागंज के प्राथमिक विद्यालय करैहा में तैनात सहायक टीचर विक्रम सिंह पर कार्रवाई हुई। अभी हाल ही में डीएम की ओर से परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले एमडीएम का निरीक्षण कराया था। इसके तहत युवा कल्याण अधिकारी ने इस विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यह बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए थे। इसके चलते इनका निलंबन किया गया है।

चौथे मामले में विकासखंड नवाबगंज के गांव दरियापुर प्राथमिक विद्यालय की सहायक टीचर सादमा जैदी 30 सितंबर 2014 को चाइल्ड केयर अवकाश पर गई थीं। उसके बाद से वह लगातार बिना सूचना अनुपस्थित चल रही हैं। इसके चलते बीएसए ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही इन सभी टीचरों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिस टीचर को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है उसका जवाब यदि पंद्रह दिन के अंदर नहीं आता है तो निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed