{"_id":"6ae8edbf68f138af3a0db027","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-160662-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किशोरी की माैत के आरोपी झोलाछाप की एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किशोरी की माैत के आरोपी झोलाछाप की एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन
सफीपुर। क्षेत्र के छूही गांव निवासी किशोरी की करीब 18 दिन पूर्व मौत हाे गई थी। परिजनों ने गांव के झोलाछाप डाॅक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने के आरोप लगाए थे। किशोरी के चाचा ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
छूही गांव के मजरा संतखेड़ा निवासी अवध बिहारी ने बताया कि भाई दीपू की पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। उनकी इकलौती बेटी रीता की देखभाल पत्नी लक्ष्मी कर रही थी। 12 अक्तूबर की रात रीता के पेट में तेज दर्द हुआ। इस पर लक्ष्मी उसे गांव के डाॅक्टर के पास ले गईं। डाॅक्टर ने दो इंजेक्शन लगाए, फिर भी दर्द बना रहने पर एक और इंजेक्शन लगाया तथा दो खुराक दवा दी।
13 अक्तूबर को दर्द फिर बढ़ने पर डाॅक्टर ने एक और इंजेक्शन लगाया, इसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। किशोरी के पिता दीपू के घर लौटने पर डाॅक्टर ने उन्हें बहलाकर पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार करवा दिया और बाद में ऐसी किसी बात करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को मौके पर जांच की गई। हालांकि आरोपी मौके पर नहीं मिला। उसे दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे। एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।