{"_id":"6ae8eda02729daacae029e50","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-160659-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रंगोली से छात्रों ने बताया जनगणना का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रंगोली से छात्रों ने बताया जनगणना का महत्व
विज्ञापन
रंगोली के पास मौजूद एसडीएम, छात्र व छोटे बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
बांगरमऊ। आरएस इंटर कॉलेज में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने रंगोली बनाई। इसके माध्यम से जनगणना का महत्व बताया।
एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला ने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं को बनाने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना कर सकते हैं। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। बीईओ संजय कुमार ने कार्मिकों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। कहा कि जनगणना के सही आंकड़े जुटाना जरूरी है। इस दौरान छात्रों ने अधिकारियों से जनगणना से जुड़े विभिन्न सवाल भी पूछे। एसडीएम ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
ट्रेनरों ने दी जनगणना के 40 प्रश्नों की जानकारी
नगर पालिका परिषद सभागार में जनगणना के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। मास्टर ट्रेनर पीयूष कुमार ने पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों की जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांगता के प्रकार, व्यवसाय व उनकी प्रकृति के बारे में समझाया। मास्टर ट्रेनर नीरज कुमार ने शैक्षिक योग्यता, आर्थिक गतिविधियों की जानकारी व प्रवासी माता पिता के बारे में जानकारी की जानकारी दी। बताया कि नागरिकों से 40 प्रश्नों के जवाब मांगेगे और ऑनलाइन डाटा फीड करेंगे। प्रशिक्षण में विनीता रानी, सेविना दीक्षित, किरन वर्मा, देवेंद्र सिंह, ठाकुर प्रसाद, कौशलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।