फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tax superintendent accuses municipality chairman's husband of unnecessary pressure

Unnao News: कर अधीक्षक ने पालिका अध्यक्ष के पति पर लगाया अनावश्यक दबाव का आरोप

Wed, 29 Nov 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tax superintendent accuses municipality chairman's husband of unnecessary pressure
उन्नाव। नगर पालिका कार्यालय में तैनात महिला कर अधीक्षक ने नगर पालिका अध्यक्ष पति पर काम को लेकर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को टीसी ने अपने कार्यालय का दरवाजा बंद कर जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। रोना सुनकर कार्यालय में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने उन्हें शांत कराया। हालांकि पालिका अध्यक्ष का कहना है कि काम में लापरवाही पर पटल बदलने के बाद दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर पालिका में तैनात कर अधीक्षक किरन लता सोनकर ने नगर पालिका अध्यक्ष के पति पर टैक्स संबंधी कार्यों को लेकर दबाव बनाने और बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यालय में वह फूट-फूट कर रोने लगीं। कर्मचारियों ने काफी समझाया और शांत कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में उन्होंने पालिका अध्यक्ष के पति पर कुछ खास लोगों के गृहकर कम करने सहित अन्य नियम विपरीत काम करने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। बताया कि जबरन उनका कार्य विभाजन कर दिया गया है। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि कर वसूली व अन्य विभागीय कार्यों में लापरवाही के कारण उनका कार्य विभाजन कर विज्ञापन और वाद संबंधी प्रकरणों के निस्तारण में लगाया गया है। बताया कि वह कार्यालय में बैठकर काम करना चाहतीं हैं। इसी वजह से अनर्गल आरोप लगाकर दबाव बनाने का प्रयास कर रही हैं।

नगर पालिका के प्रभारी ईओ व एसडीएम रनवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी की जाएगी। रही बात कार्य विभाजन संबंधित बात तो वह पालिका अध्यक्ष ही बता सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed