फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tax collector claiming to be a journalist arrested

Unnao News: खुद को पत्रकार बताकर कर उगाही करने वाला गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tax collector claiming to be a journalist arrested
सोनिक। खुद को पत्रकार बताकर ट्रक-डंपर चालकों से उगाही करने की शिकायत पर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी पीएनसी के ठेकेदार जीबस साहू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि निर्माणाधीन कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लिए निर्माण सामग्री की गाड़ियों के चालकों से कुछ लोग जबरन वसूली कर रहे हैं। रुपये न देने पर कार्रवाई कराने की धमकी देते हैं। उगाही करने वाले खुद को पत्रकार बताते हैं। ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि तीनों उनसे भी करीब पांच हजार रुपये और शराब ले चुके हैं। अब वह टीवी मांग रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फोटो के आधार पर सदर कोतवाली के नई बस्ती खजुरिहाबाग निवासी सुफियान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
-----------------------
बकाया रुपये मांगने पर पीटा, चार पर रिपोर्ट
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के चमरौली गांव तिराहे पर सौरभ मौर्या की चाय और पान की दुकान है। इसी गांव का बबलू आए दिन उधार समान लेता था। करीब 1500 रुपये बकाया होने पर दुकानदार ने बबलू से मांगे तो वह विवाद करने लगा। 15 सितंबर को सुबह बबलू अपने साथी अंकित, शैफू और बरनू के साथ पहुंचा और सौरभ को पीटा। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में निकला अजगर, वन विभाग ने पकड़ा
पुरवा। कोतवाली के गांव मझिगवां सदकू के मिनी स्टेडियम में अजगर देख लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के दरोगा अतर सिंह पहुंचे। उन्होंने अजगर को पकड़ लिया। बताया कि अजगर लगभग नौ फिट लंबा और 25 किलो वजन का है। उसे नवाबगंज पक्षी विहार के जंगल में छोडा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed