{"_id":"61db16b68c7b3a077c0c0133","slug":"tanneries-will-be-closed-in-the-district-for-four-days-from-today-unnao-news-knp6744438199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज से चार दिन बंद रहेंगी टेनरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज से चार दिन बंद रहेंगी टेनरियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। माघ मेले को देखते हुए जिले में संचालित टेनरियों को चार दिन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले की दो सीईटीपी (कॉमन इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) भी बंद रहेंगे।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को प्रयागराज सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे। इस दौरान प्रदूषित उत्प्रवाह वाले कारखानों, स्लाटर हाउसों और टेनरियों को 10 से 14 जनवरी तक बंद रखा जाएगा। इन फैक्टरियों से पानी बहाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
इस दौरान प्रदूषित पानी का सीईटीपी से भी उत्प्रवाह बंद रहेगा। दही औद्योगिक क्षेत्र साइड नंबर-एक व दो, बंथर औद्योगिक क्षेत्र, अकरमपुर व मगरवारा औद्योगिक एरिया की करीब 125 टेनरियों व उद्योगों को बंद रखने को कहा गया है। उद्योगों के साथ दही और बंथर स्थित सीइटीपी भी बंद रहेंगे। इस दौरान औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।