फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   tanker driver died in accident

बस की टक्कर से टैंकर चालक की मौत, सहचालक सहित चार घायल

Mon, 20 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
tanker driver died in accident
औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस की टक्कर से टैंकर चालक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तीन बजे मथुरा रिफाइनरी से तारकोल लेकर गोरखपुर जा रहे टैंकर के चालक को गहाखेड़ा गांव के पास झपकी आ गई। टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अलीगढ़ के इगलास थाना के तारापुर गांव निवासी चालक संजय सिंह (35), फर्रुखाबाद के पल्ला जटवारा निवासी सहचालक राजेश सक्सेना (45) और हाथरस के बस्तोई थाना क्षेत्र के सुआमोनपुर गांव निवासी क्लीनर धर्मेंद्र (22) घायल हो गए। घायल राजेश और धर्मेंद्र टैंकर में फंसे चालक को निकलवाने के लिए मदद मांगने लगे।

इस बीच वहां से गुजरी बस के चालक पीजीआई कैंपस निवासी कृष्णचंद्र मिश्रा (40) और गोसाईगंज निवासी कंडक्टर विष्णु (30) ने घायलों की मदद की। तभी दिल्ली से बिहार जा रही वॉल्वो बस ने पांचों को टक्कर मार दी। टैंकर चालक संजय की मौके पर मौत हो गई। जबकि कृष्णचंद्र और विष्णु भी घायल हो गए। सूचना पर औरास थाने के दरोगा सुशील पांडेय और यूपीडा की टीम पहुंची। चारों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बस को औरास पुलिस ने लखनऊ टोल प्लाजा पर रोक लिया। औरास थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि बस चालक बिहार के जिला मोतिहारी केबैरिया गांव निवासी राकेश को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

डामर फैलने से फिसले वाहन
टैंकर पलटने से तारकोल एक्सप्रेसवे की सड़क पर फैल गया। इससे सड़क से निकल रहे कई वाहन फिसल गए। यूपीडा की टीम ने आननफानन टैंकर को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed