{"_id":"fc58b4c2bd3dc36f0d687be2dde30ef3","slug":"swimming-start-from-first-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली से स्वीमिंग पूल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली से स्वीमिंग पूल शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के तैराकों के लिए खुशी की खबर है। पहली अप्रैल से जिला क्रीड़ाउद्यान में बने स्वीमिंग पूल की शुरुआत हो जाएगी। स्वीमिंग पूल में वयस्क व छोटे पूल में बच्चों के आवेदन लिए जा रहे हैं। तैराकी कोच की मानें तो पूल को शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
शहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल की शुरुआत एक अप्रैल से करने की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इसके बाद अब यहां पर स्थित छोटे व बड़े पूलों की सफाई का काम भी शुरू करवा दी गई है।
स्टेडियम के स्वीमिंग कोच विकास अवस्थी ने बताया कि पूल की शुरुआत समय से करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यदि सब कुछ सही रहा तो तय तिथि 1 अप्रैल से पूल की शुरुआत हो जाएगी। बताया कि तैराकी के लिए जो लोग आवेदन करेंगे उनके आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल में तैराकी सीखने के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 200 रुपये प्रतिमाह की फीस और 60 रुपये एडमीशन फीस एक बार देनी होगी। इसके अलावा 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को 500 रुपये प्रतिमाह और 60 रुपये एडमीशन फीस लगेगी।