{"_id":"63b0839ae4b595007b2453a6","slug":"suraksha-ke-liye-pac-tainaat-unnao-news-knp7363918115","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एहतियात के तौर पर उन्नाव गांव में तैनात रही पीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एहतियात के तौर पर उन्नाव गांव में तैनात रही पीएसी
विज्ञापन
सफीपुर। टेंट व्यवसायी के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद दूसरे दिन भी एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात रही। घटना में नामजदों की तलाश में पुलिस टीमों ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी। सर्विलांस टीम को मृतक और हत्यारोपियों के मोबाइल और कॉल डिटेल खंगालने में कई अहम तथ्य मिले हैं। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।
उनवा गांव निवासी टेंट व्यवसायी राजू का शव गुरुवार को गांव के बाहर बाग में गमछे के फंदे से बेर के पेड़ पर लटका मिला था। मृतक के बेटे सलमान की तहरीर पर अटवा निवासी शिवेंद्र सिंह व गोपालपुर निवासी शिवबोधन के अलावा उनके कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
घटना में आरोपी शिवेंद्र को तो लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, जबकि शिव बोधन भाग निकला था। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। भागे आरोपियों की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
घटना के कुछ देर बाद ही बंद हो गया शिवबोधन का फोन
अभी तक की जांच में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। हत्यारोपी शिवबोधन की लोकेशन हत्या के समय गांव में मिली। यही नहीं घटना के करीब 20 मिनट बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। यही नहीं फर्जी आईडी बनाकर दूसरे की जमीन बेचने वाला युवक भी घटना में संलिप्त है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।