फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sudhir's nomination rejected, Deepchandra Sadar Tehsil President

Unnao News: सुधीर का पर्चा खारिज, दीपचंद्र सदर तहसील अध्यक्ष

Sat, 07 Sep 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sudhir's nomination rejected, Deepchandra Sadar Tehsil President
उन्नाव। लेखपाल संघ के चुनाव में तहसील अध्यक्ष पद के लिए दो लेखपालों ने पर्चा दाखिल किया था। लेकिन एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के बाद लेखपाल दीपचंद्र निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। संगठन के अन्य पदाधिकारी भी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

सदर तहसील में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सदर तहसील शाखा का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए सुधीर बाजपेई और दीपचंद्र ने दावेदारी कर नामांकन पर्चा दाखिल किया। लेकिन लेखपालों ने सुधीर बाजपेई के वर्तमान में चुनाव कार्यालय में संबद्ध होने से उनकी प्रत्याशिता को गलत बताया। इस पर चुनाव पर्यवेक्षक सूर्यकांत वर्मा ने सुधीर का नामांकन खारिज कर दिया।
विज्ञापन

इसे दीपचंद्र को तहसील संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं, अन्य कोई प्रत्याशी न होने पर आकांक्षा मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुईं। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशीष श्रीवास्तव , तहसील उपमंत्री पद पर उदयभान सिंह, तहसील कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप उपाध्याय और लेखा परीक्षक पद पर मनीष श्रीवास्तव को निर्विरोध चुना गया है। हालांकि पूर्व तहसील अध्यक्ष सुधीर बाजपेई ने नामांकन पर्चा गलत तरीके से खारिज करने का आरोप लगाते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed