{"_id":"6102f95a8ebc3ebf3a5e6dd1","slug":"sucide-unnao-unnao-news-knp6431840139","type":"story","status":"publish","title_hn":"sucide,unnao","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
sucide,unnao
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के पन्नाखेड़ा गांव में एक युवक का शव बांसकोठी के नीचे पड़ा मिला। पैंट की बेल्ट का आधा टुकड़ा गले व शेष भाग पेड़ पर लटका होने से फांसी लगाने के दौरान बेल्ट के टूटने व युवक के नीचे गिरने का लोगों ने अंदेशा जताया है। परिजनों ने कलह में खुदकुशी करने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
थाना क्षेत्र के फिरोजपुर कला के मजरा पन्नाखेड़ा निवासी सोनू (28) पुत्र शारदा गांव में मजदूरी करता था। पिता के अनुसार बेटा नशे का लती था। बुधवार रात नशे में पत्नी और अन्य परिवार के लोगों से झगड़ा किया। परिजनों के सो जाने पर देर रात सोनू घर से निकल गया। गुरुवार सुबह गांव से 100 मीटर की दूरी पर मुर्गी फार्म के पास बांसकोठी के नीचे उसका शव पड़ा मिला। पैंट की बेल्ट का आधा टुकड़ा उसके गले में कसा था, जबकि आधा हिस्सा बांस में लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। मंझले भाई मोनू ने 5 साल पहले फंदे से लटककर जान दे दी थी। सोनू की मौत से पत्नी पूनम मां फूलमती व छोटे भाई गोलू का रो-रोकर बुरा हाल है।