फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   student not in uniform, member got angry

छात्रों को यूनिफार्म में न देख जताई नाराजगी, खाकर देखी खिचड़ी

Thu, 25 Aug 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
student not in uniform, member got angry
असोहा/मौरावां। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। छात्रों को यूनिफार्म में न देखकर उन्हाेंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी असोहा ब्लाक क्षेत्र के जबरेला उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्हें काफी बच्चे यूनिफार्म में नहीं मिले। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि अभिभावकों के साथ बैठक करके बच्चों को यूनिफार्म में भेजने के लिए जागरूक करें। इसके बाद कालूखेड़ा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पौष्टिक आहार देने के निर्देश दिए। पीएलकेपी इंटर कॉलेज कालूखेड़ा में अपने बचपन के दिनों को याद कर सदस्य भावुक हो गए।
विज्ञापन

विद्यालय के एक कमरे को जर्जर देख सरकार को रिपोर्ट देने की बात कही। इसके बाद वह कस्बे के आदर्श कंपोजिट विद्यालय पहुंचे और एमडीएम में बनी तहरी खाई। सदस्य ने बताया कि आयोग तीन बिंदुओं बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और एक युद्ध नशे के विरुद्ध पर काम कर रहा है। कहा कि जल्द ही जिले में बाल श्रम उन्मूलन केंद्र संचालित होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों व कॉलेजों के नजदीक पान मसाला की बिक्री नहीं होगी। इस दौरान बीईओ हिलौली सुरेश कुमार, शिक्षिका सुनीता दीक्षित व अनुराग मिश्रा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रों को दें लाभ
निरीक्षण के बाद सदस्य ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा व बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्रों को देने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश, सीओ आशुतोष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed