{"_id":"5da226fe8ebc3e93b24e4834","slug":"student-and-old-man-died-due-to-fever-unnao-news-knp519305940","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से छात्र और वृद्ध ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से छात्र और वृद्ध ने दम तोड़ा
विज्ञापन
औरास में बुखार से छात्र बादल की मौत पर बिलखती मां विजय लक्ष्मी व अन्य परिजन।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तापमान में उतार चढ़ाव से संक्रामक रोगों का हमला तेज हो गया है। औरास में तेज बुखार से छात्र व अचलगंज में वृद्ध की मौत हो गई। इसके अलावा बुखार व डायरिया से पीड़ित कई अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
औरास के शाहपुर तोंदा गांव निवासी बादल सोनी (18) पुत्र बबलू सोनी हरदोई जिले के मलैया गांव स्थित एक स्कूल में इंटर का छात्र था। एक सप्ताह पूर्व उसे तेज बुखार आया था। आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसका समय से इलाज नहीं करा पाए।
शनिवार सुबह बादल की जब अधिक हालत बिगड़ गई तब परिजन उसे मोहान स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन बादल को लेकर लखनऊ जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। बादल का पिता मजदूरी कर घर का खर्च चलाता है। इसी तरह अचलगंज कसबा निवासी रामसुमेर (68) को एक पखवारा से तेज बुखार आ रहा था। शुक्रवार रात रामसुमेर की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन रामसुमेर को कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव से लोग बीमार हो रहे हैं। ओपीडी में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन
दो में हुई डेंगू की पुष्टि
शनिवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। किट से हुई जांच में डेंगू पॉजिटिव मिलने पर सैंपल लखनऊ मेडिकल कालेज भी भेज दिए गए हैं। जिन युवकों में डेंगू की पुष्टि हुई है उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संक्रामक रोग विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. आर एस मिश्रा ने बताया कि अब मलेरिया कम हो गया है हालांकि डेंगू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।