फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Street lights will replace the 'LED'

स्ट्रीट लाइटों की जगह लगेंगी ‘एलईडी’

Fri, 02 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 02 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Street lights will replace the 'LED'

उन्नाव। बिजली खपत को कम करने के लिए केंद्र सरकार अब एलईडी के प्रयोग को बढ़ावा देने की कवायद में जुट गई है। नगर निकायों को एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार के सचिव ने पत्र निकाय निदेशक को भेजा है।

विज्ञापन


वर्तमान में नगर निकायों द्वारा क्षेत्रों में मार्ग प्रकाश के लिए परंपरागत स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। शहर भी इससे अछूता नहीं है। अधिकतर मोहल्लों में लगी स्ट्रीट लाइटों से पीली रोशनी होती है। जिले में करीब 10 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। ऐसे में रोजाना हजारों यूनिट बिजली की खपत इन्हीं स्ट्रीट लाइटों के जरिए होती है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पारंपरिक स्ट्रीट लाइटों को हटाकर उनकी जगह एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाने को कहा है। सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार, 5 जनवरी को प्रधानमंत्री की ओर से स्ट्रीट लाइट नेशनल प्रोग्राम (एसएलएलपी) शुरू किया गया था। इस प्रोग्राम के अंतर्गत ही स्ट्रीट लाइट के स्थान पर एलईडी स्ट्रीट लाइट प्रतिस्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्रालय के अधीन एनर्जी इफिसिएंसी सर्विसेस लि. (ईईएसएल) द्वारा इस योजना के लिए पहले पूरा निवेश किया जाएगा। इसके बाद 5-7 वर्ष की अवधि में नगर निगमों से ऊर्जा और अनुरक्षण की लागत की बचतों से इसकी प्रतिपूर्ति की जाएगी। सचिव ने निदेशक को पत्र भेजकर स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए आगे की कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed