{"_id":"6935cb18f31781a02e0d3c97","slug":"stray-dogs-bite-six-people-including-two-children-unnao-news-c-221-1-uno1004-141503-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आवारा कुत्तों ने दो बच्चों समेत छह को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आवारा कुत्तों ने दो बच्चों समेत छह को काटा
विज्ञापन
-घायलों में एक वृद्ध की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। आसीवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आवारा कुत्तों के हमले से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने एक वृद्ध की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी संतराम की बेटी आस्था (12) रविवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बेटी को बचाने दौड़े बाबा अश्वनी (65) को भी काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अश्वनी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
वहीं इसी थाना क्षेत्र के गांव कादिरपुर निवासी मोहम्मद खालिद के बेटे मोहम्मद अदनान (11) पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इसके अलावा खैराबाद निवासी मुकेश (32)पर आवारा कुत्ते के हमले से गंभीर घायल हो गए। वहीं हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय मलकादिम के मजरा बेगमगंज निवासी मंशाराम की पत्नी मीरा (30) बेटी अंशिका (14) को भी आवारा कुत्ते ने हमला कर लहुलुहान कर दिया। सभी घायलों का सीएचसी में चल रहा है।