फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Stopped driving license work

रोका गया ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य

Sat, 21 Mar 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Stopped driving license work
शहर की जामा मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करने आए लोगों की थर्मल स्केनिंग करते कोतवाल दिनेश चंद्र म? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोराना वायरस से बचाव को लेकर एआरटीओ कार्यालय में भी एहतियात बरता जा रहा है। कार्यालय में भीड़भाड़ कम करने के लिए शनिवार 21 मार्च से चार अप्रैल तक लर्निंग लाइसेंस के कार्य पर रोक लगाई गई है। एआरटीओ अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर कोरोना से बचाव के लिए यह फैसला लिया गया है। बताया कि 21 मार्च से चार अप्रैल तक की अवधि के बीच किए गए नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस अवधि में उन लोगों का ही कार्य किया जाएगा, जिनकी लर्निंग वैधता 30 जून 2020 को समाप्त हो रही है। उन्होंने आवेदकों से कार्यालय में भीड़ न बढ़ाने की अपील की है। एआरटीओ ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए कार्यालय में हैंडवाश के अलावा सैनिटाइजर भी वितरित किए गए हैं। सभी कर्मियों के अलावा के आवेदकों से भी मास्क लगाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्लेटफार्म पर अधिक भीड़ न हो इसके लिए प्लेटफार्म टिकट 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। प्लेटफार्म टिकट का मूल्य बढ़ने के बाद दो दिन में सिर्फ 2 टिकट ही खरीदी गईं। वहीं, सीनियर सिटीजन की छूट होने से बुजुर्ग भी रेल में यात्रा न कर सकें इसके लिए 2 अप्रैल तक छूट पर भी रोक लगा दी गई है। स्टेशन मास्टर मेहंदी हसन ने बताया कि कोरोना वायरस के डर से यात्रियों की संख्या भी घटी है। इसलिए प्लेटफार्म पर अधिक भीड़ भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सिंचाई संघ की स्थानीय शाखा के 23 मार्च के होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। सींच पर्यवेक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण मीटिंग करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी के चलते चुनाव कार्यक्रम भी स्थगित किए गए हैं। स्थिति सामान्य होने पर दोबारा तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में संक्रमण से बचाव के लिए स्पेशल टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। बंदियों को साबुन से हाथ धोने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी सभी को कारोना वायरस से बचाव के प्रति सतर्क किया जा रहा है। जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर 2 अप्रैल तक बंदियों से मुलाकात पर प्रतिबंध लगाया गया है।

शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस ने जामा मस्जिद में नमाज के दौरान कोराना वायरस से बचाव के लिए नमाज पढ़ने के लिए जाने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग की। सदर कोतवाल ने खुद मशीन के जरिए थर्मल स्कैनिंग की। इसी तरह एसपी कार्यालय में भी आने वाले फरियादियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। साथ ही पुलिस कर्मियों को सैनिटाइजर व मास्क बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed