{"_id":"6adbb8fc5cb6fa88340d34ea","slug":"stolen-bike-used-in-robbery-at-goldsmith-shop-in-etah-district-unnao-news-c-221-1-uno1001-160122-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चोरी हुई बाइक का एटा जिले में सराफा से लूट में प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चोरी हुई बाइक का एटा जिले में सराफा से लूट में प्रयोग
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल से तीन दिन पहले चोरी हुई बाइक एटे जिले में हुई सराफा कारोबारी से हुई लाखों की लूट की घटना में प्रयोग की गई। इसकी जानकारी होने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज की।
सदर कोतवाली के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी निकेत चौधरी की बाइक 21 अक्तूबर को जिला अस्पताल से चोरी हो गई थी। शुक्रवार को जब पीड़ित के पास एटा जिले से एसओजी का फोन आया कि बाइक यहां हुई लूट की घटना में ट्रेस हुई है तो उसने चोरी की बात बताई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आनन-फानन चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी भी जिला अस्पताल पहुंच जांच की। पीड़ित को पता चला कि 22 अक्तूबर की शाम एटा के अलीगंज-अचरा रोड पर मां सरस्वती ज्वेलर्स के मालिक संजय यादव और उनके भतीजे से नीले रंग की अपाचे सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 10 किलो चांदी, 250 ग्राम सोना और एक लाख नकदी (करीब 56 लाख रुपये) लूट की घटना हुई। एटा जिले की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक की पहचान की। इसके बाद उन्नाव पुलिस और बाइक मालिक निकेत चौधरी से संपर्क कर घटना की जाकारी दी। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह ने बताया कि बाइक की तलाश की जा रही थी, शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक चोरी होने और कार्रवाई में देरी की घटना में जांच कराई जाएगी और जिन पुलिस कर्मियों ने लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
पुलिस चौकी के पास से चोरी हुई थी बाइक
पीड़ित निकेत चैधरी ने जिला अस्पताल चौकी के पास से बाइक चोरी होने के तुरंत बाद सदर कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टालमटोल कर दिया। यदि पुलिस समय रहते प्राथमिकी दर्ज कर तलाश करती, तो चोरी करने वाले एटा में लूट की वारदात करने में सफल न हो पाते।