फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   STF arrested two women in wildlife smuggling

Unnao News: वन्य जीवों की तस्करी में एसटीएफ ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया

Tue, 02 Sep 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
STF arrested two women in wildlife smuggling
उन्नाव। एसटीएफ ने शहर के तालिब सराय मोहल्ले में छापा मारकर दो महिलाओं को पक्षियों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। घर से 85 मृत तीतर पक्षी और 109 अन्य पक्षी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ के उपनिरीक्ष फैजुद्दीन सिद्दीकी, वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) की संयुक्त टीम ने सोमवार को तालिब सराय मोहल्ला निवासी हाजी फरीद उर्फ चच्चा के घर छापा मारा। मुख्य आरोपी और उसका साथी समीर भाग निकले जबकि वन्य जीवों की तस्करी में लिप्त राफिया पत्नी इदरीश और गुलनाज पत्नी समीर को गिरफ्तार कर लिया। उनके घर से 85 मृत और पांच जिंदा तीतर सहित लेसर व्हिसलिंग, त्रिकलर मुनला, सिल्वर वील और 73 तोते सहित 109 जीवित पक्षी बरामद हुए हैं। सरोसी रेंज की वन रक्षक नीलू यादव की तहरीर पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed