फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Statement of pregnant woman's husband recorded in case of non-availability of stretcher

Unnao News: स्ट्रेचर न मिलने के मामले में प्रसूता के पति के बयान दर्ज

Fri, 16 Feb 2024 02:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 16 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Statement of pregnant woman's husband recorded in case of non-availability of stretcher
उन्नाव। गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए समय से एंबुलेंस और महिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने के मामले में पीड़िता के पति ने महिला सीएमएस से शिकायत की। सीएमएस ने उसके बयान दर्ज किए और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के आटा गांव निवासी महेश की पत्नी अंजू (29) को बुधवार 12 बजे प्रसव पीड़ा हुई थी। पति महेश ने 102 एंबुलेंस को फोन मिलाने लेकिन गाड़ी न मिलने पर ई-रिक्शा से पत्नी को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचने की बात कही थी। अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्ट्रेचर न मिलने पर महेश पत्नी अंजू को गोद में लेकर अंदर गया था। गुरुवार को महेश ने महिला सीएमएस से इसकी शिकायत की। सीएमएस डॉ.संजू अग्रवाल ने उसके बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं एंबुलेंस प्रभारी विराट श्रीवास्तव ने बताया कि चालक से इस मामले में बात की गई। दोनों पक्षों के बयान की सत्यता की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed