फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Standards hoisted in interlocking in Lohacha village

लोहचा गांव में इंटरलाकिंग में उड़ाई गई मानकों की धज्जियां

Fri, 14 Feb 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Standards hoisted in interlocking in Lohacha village
उन्नाव। सिकंदरपुर करन की ग्राम पंचायत लोहचा में इंटरलाकिंग में मानकों की धज्जियां उड़ाई गईं। आलम यह रहा कि इंटरलाकिंग के किनारे की बॉक्सिंग ढाई महीने में ही दब गई। जानकारी होने पर अब सीडीओ ने जेई और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने 10 फ रवरी को विकासखंड सिकंदरपुर करन की ग्राम पंचायत लोहचा में उन्नाव-रायबरेली मार्ग से रामदुलारे राधेलाल मेमोरियल हाईस्कूल तक बिछाई गई इंटरलाकिंग का आकस्मिक निरीक्षण किया था। 5 लाख की लागत से 150 मीटर इंटरलाकिंग का निर्माण विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन की विधायक क्षेत्र विकास निधि से ढाई माह पहले कराया गया था। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग थी। सीडीओ ने निरीक्षण में पाया कि इंटरलाकिंग मार्ग के दोनों तरफ बनाई गई बॉक्सिंग के किनारे अंदर की तरफ रोड अभी से दब गई है।
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि मार्ग निर्माण के समय ठेकेदार द्वारा मिट्टी भराने के बाद न तो इसमें ब्रिक बैलास्ट, मौरंग व बालू का प्रयोग किया गया और ना ही मिट्टी की कुटाई आदि ही कराई गई। जिसके कारण अभी से सड़क दब रही है। सीडीओ ने मौके पर जांच में पाया कि यह सड़क अगली बारिश में पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी। सीडीओ ने मार्ग निर्माण में संबंधित ठेकेदार शिवशंकर कुशवाहा और देखरेख में लापरवाही बरतने वाले आरईएस के अवर अभियंता मुकेश कुमार से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अलावा इस कार्य से संबंधित ठेकेदार एवं तकनीकी पर्यवेक्षण के लिए नामित अवर अभियंता डीआरडीए रामवीर सिंह भदौरिया का स्पष्टीकरण भी दो दिन में तलब किया है। सीडीओ ने कहा कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed