फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Stalls of 18 varieties of mangoes were set up at Dhora Krishi Vigyan Kendra

Unnao News: धौरा कृषि विज्ञान केंद्र में 18 प्रजाति के आमों के लगाए गए स्टॉल

Wed, 04 Jun 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 04 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stalls of 18 varieties of mangoes were set up at Dhora Krishi Vigyan Kendra
हसनगंज। धौरा कृषि विज्ञान केंद्र में आम क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 18 प्रजाति के के आमों के स्टॉल लगाए गए। सीडीओ कृति राज ने सभी स्टॉलों में जाकर देखा और किसानों से बात भी की।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम अति आवश्यक हैं। इसके जरिए क्रेता व विक्रेता पक्ष अपनी समस्या व विचार एक-दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं। साथ ही समस्याओं से निजात भी पा सकते हैं। उप निदेशक उद्यान डॉ. डीके वर्मा ने किसानों को बताया कि आधुनिक विधियां अपनाने से आम की गुणवत्ता ठीक रहती है। इसमें बैंगिंग विधि सबसे जरूरी है। इसका किसानों को प्रयोग करना चाहिए। सम्मेलन के बाद सीडीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें आम के निर्यात को लेकर सफीपुर ब्लॉक के मवई ब्रह्मनान गांव में नवीन मंडी बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीडीओ ने आम को विदेशों तक भेजने पर आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। आश्वासन दिया कि जो भी समस्याएं आ रही हैं, उनका निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उपकृषि निदेशक डॉ. रवि प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी, वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, रमेश चंद्र मौर्या, रत्ना सहाय, जय कुमार यादव, शांतनु सिंह व अनुभव सिंह सहित लखनऊ, बंगलुरू सहित अन्य प्रांतों के व्यापारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed