फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

Unnao News: उन्नाव ने अयोध्या को हराया

Wed, 07 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
sports
क्रिकेट मैच में सुल्तानपुर के बल्लेबाज का उखड़ा स्टंप । संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम में पुलिस विभाग की अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ-आठ ओवर के तीन मैच खेले गए। तीन मैचों में उन्नाव, लखीमपुर खीरी और अमेठी ने विपक्षी टीमों को परास्त किया।
विज्ञापन

पहला मैच उन्नाव और अयोध्या के बीच हुआ। टॉस जीतकर अयोध्या टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अयोध्या की टीम ने 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए। टीम की तरफ से सर्वाधिक 16 रन सुनील तिवारी ने नाबाद रहते हुए बनाए। उन्नाव टीम के गेंदबाज अर्जुन ने दो ओवर में आठ रन देकर चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव टीम ने प्रशांत यादव के नाबाद 30 रन की मदद से टीम ने 8.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। चार विकेट लेने वाले अर्जुन परिहार मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच जनपद लखीमपुर खीरी एवं सुल्तानपुर टीमों के बीच खेला गया। इसमें सुल्तानपुर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी। लखीमपुर खीरी ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए। इसमें रूपेश ने सार्वाधिक 16 रन का योगदान दिया। सुल्तानपुर टीम के गेंदबाज हिमांशु ने तीन ओवर में 14 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानपुर टीम निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर महज 77 रन ही बना सकी। आलोक ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। लखीमपुर खीरी टीम से तीन ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लेने वाले वसीम मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी एवं अंबेडकर नगर टीमों के बीच तीसरा मैच हुआ। इसमें अमेठी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अंबेडकर नगर को 84 रन पर ढ़ेर कर दिया। अंबेडकर नगर टीम निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बना सकी। योगेश ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। अमेठी की तरफ से अरुण ने तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेठी ने 10.2 ओवर में आठ विकेट से मैच जीत लिया। अमेठी की तरफ से अंकित यादव ने नाबाद रहते हुए सर्वाधिक 34 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

क्रिकेट मैच में अपील करता गेंदबाज। संवाद

क्रिकेट मैच में अपील करता गेंदबाज। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed