फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पेरिस में शहर के पीनट बटर का लगेगा काउंटर

Sun, 18 Oct 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पीनट बटर तैयार कराते उद्यमी अमन कुमार। आर्काइव।
उन्नाव। फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग प्रदर्शनी में जनपद के युवा उद्यमी के उत्पाद पीनट बजट (मूंगफली के मक्खन) का काउंटर लगेगा। प्रदेश सरकार ने उत्पाद भेजने की तैयारी की है। हालांकि वीजा कैंसिल होने से उद्यमी नहीं जा सकेंगे पर उत्पाद लेकर खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारी जाएंगे। करोवन निवासी अमन ने वर्ष 2022 में मूंगफली से पीनट मक्खन बनाने के लिए उद्यम स्थापित किया था। इसमें जिला उद्योग कार्यालय ने मदद करते हुए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया था। वर्तमान समय में करीब 50 लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है। अमन किसानों से मूंगफली खरीदते हैं। फिर पैकिंग कराकर बिक्री करते हैं। वह अपने उत्पाद की पैकेजिंग व ब्रांडिग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

देश, विदेश तक बिक्री करने के लिए वह ई-कामर्स वेबसाइटों का भी सहारा ले रहे हैं। अमन का कहना है कि उनका पीनट बटर अन्य ब्रांडों की अपेक्षा सस्ता है। उनकी 325 ग्राम की पैकिंग 200 रुपये व एक किलो का डिब्बा 650 रुपये में उपलब्ध है जबकि ब्रांडेड कंपनियों के इससे संबंधित प्रोडक्ट की एक किलो की कीमत 700 या उससे अधिक है।
विज्ञापन

अब प्रदेश सरकार ने पीनट बटर को पेरिस में 17 से 21 अक्तूबर के बीच में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भेजने का फैसल किया है। वहां पर काउंटर लगाकर इसका प्रदर्शन किया जाएगा। उद्यमी अमन कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से उसके उत्पाद को भेजा जा रहा है। उनका वीजा कैंसल हो जाने के कारण वह फ्रांस नहीं जा सकेंगे। उनकी कंपनी के कर्मियों के साथ खाद्य प्रसंस्करण के विशेष सचिव जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed