{"_id":"6ad3d4d0aa70b137a10c845e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-159759-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम मार्च तक पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम मार्च तक पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान इंजीनियर से जानकारी लेते डीआरएम सुनील कुमार वर्मा। संवाद
उन्नाव। लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प के लिए हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को मार्च तक काम पूरा करने का निर्देश दिया।
डीआरएम ने स्टेशन मास्टर कार्यालय और पूछताछ केंद्र का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दोमंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि भूतल की कास्टिंग का काम पूरा हो चुका है। ऊपरी मंजिल की कास्टिंग का काम जारी है। कार्यकारी अभियंता डॉ. एससी श्रीवास्तव ने डीआरएम को कार्य की वर्तमान प्रगति से अवगत कराया।
डीआरएम ने अस्थायी टिकटघर का भी निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी को इसके पास ई-शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर में जलभराव की समस्या से बचने के लिए जलनिकासी प्रणाली को प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने को कहा। इसके बाद, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक हुई। इसमें निर्माण में आने वाली तकनीकी अड़चनों को समय पर दूर करने के निर्देश दिए गए। सभी कार्यों को चालू वित्तीय वर्ष में मार्च तक पूरा करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
पुरवा-मौरावां तक रेल लाइन के विस्तार प्रस्ताव पर बोले-करेंगे जानकारी
पुरवा-मौरावां रेल लाइन के विस्तार से संबंधित प्रस्तावित परियोजना की स्वीकृति संबंधी सवाल पर डीआरएम कहा कि प्रगति की जानकारी नहीं है। मालूम हो कि वर्ष 2012 में पूर्व सांसद अन्नू टंडन के कार्यकाल में इसका सर्वे कराया गया था। परियोजना के अभिलेखों और मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही आगे की कार्ययोजना स्पष्ट हो सकेगी।
बैसवारा स्टेशन की बहाली का दिया आश्वासन
बीघापुर। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने निर्माणाधीन तकिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम ने वर्षों से बंद बैसवारा रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने स्टेशन की यात्री सुविधाएं बहाल कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें जर्जर स्टेशन का पुनर्निर्माण कराने, टिकट वितरण शुरू करने, बिहार-मौरावां मुख्य मार्ग से स्टेशन तक संपर्क मार्ग बनवाने और कानपुर-रायबरेली के बीच पैसेंजर ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू कराने की मांग की। डीआरएम ने स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग का भी जायजा लिया। उन्होंने टिकट वितरण सहित जरूरी सुविधाएं दुरुस्त कराने तथा पैसेंजर ट्रेन के संचालन की मांग पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। (संवाद)