फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

अजरायलखेड़ा और मोहगवां जीते

Thu, 20 Jan 2022 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
sports
क्रिकेट मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद - फोटो : UNNAO
मौरावां। हिलौली ब्लाक के गांव शिवराजखेड़ा में चल रहे यंग ब्रदर्स क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अजरायलखेड़ा व मोहगवां की टीमें जीतीं।
विज्ञापन

लीग मैच की दो विजेता टीमों अजरायलखेड़ा व शिवराजखेड़ा के बीच पहला रोमांचक मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर शिवराजखेड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 12 ओवर में 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अजरायलखेड़ा टीम ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर जीत दर्ज की। अजरायलखेड़ा के बल्लेबाज मुन्ना सिंह को 36 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मोहगवां और कौशलपुरी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मोहगवां की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 78 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कौशलपुरी की टीम 12 ओवर में सात विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी। 32 रन व दो विकेट लेने वाले मोहगवां के ओपनर बल्लेबाज सुशील कुमार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच आयोजक सौगेंद्र यादव, टिंकू श्रीवास्तव, मुतंसिर, दीपू, समर, सचिन व सौरभ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed