{"_id":"612bc4cd8ebc3e79c9017596","slug":"sports-unnao-news-knp6490070154","type":"story","status":"publish","title_hn":"5-1 से जीता फाइल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5-1 से जीता फाइल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडिय में हॉकी मैच प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच मरहूम हैदर हुसैन टीम और एमएलआईके टीम के बीच खेला गया। हैदस हुसैन टीम ने 5-1 से मैच जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
हॉकी प्रतियोगिता का पहला मैच स्टार क्लब व जमाल क्लब के बीच हुआ। जिसमें जमाल क्लब की टीम 2-0 से विजयी हुई। दूसरे मैच में एमएलआईके ने फेयरलैस टीम को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में उन्नाव स्टेडियम टीम ने स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 से हराया।
चौथा मैच हैदर हुुसैन व यंग इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें मरहूम हैदर हुुसैन की टीम के खिलाड़ियों ने 4-0 से सफलता हासिल की।
चार मैच होने के बाद पहला सेमी फाइनल मैच जमाल टीम और स्टेडियम टीम उन्नाव के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम टीम उन्नाव 1-0 से विजयी हुई। दूसरा सेमी फाइनल मैच मरहूम हैदर हुुसैन व एमएलआईके टीम के बीच खेला गया। इसमें मरहूम हैदर हुुसैन टीम ने 4-0 से सफलता हासिल की।
विज्ञापन
फाइनल मैच स्टेडियम उन्नाव और मरहूम हैदर हुुसैन टीम के बीच खेला गया। मरहूम हैदर हुुसैन टीम की ओर से पहला गोल दीपक कुमार ने और 8वें मिनट में शिवांस ने फील्ड गोल किया। 9 वें मिनट में स्टेडियम उन्नाव के अर्पित एक गोल किया गया। दोनों ही टीमों के गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीमों के लिए बचाव किए।
मैच प्रथम हॉफ में स्कोर 2-1 रहा। दूसरे हॉफ में हैदर हुुसैन टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दीपक, मोहित व अर्पित ने एक के बाद एक तीन गोल कर टीम को 5-1 से विजय दिलाई। क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को 1-1 ट्रैक शूट भेट किया। कमलेश मिश्रा, शाहिद खां, देवेंद्र, रिजवान खां, गुफरान अहमद का अहम योगदान रहा।