फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

अभाव में टूट रहा पहाड़ सा हौसला

Wed, 04 Aug 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
sports
गुडिय़ा। संवाद - फोटो : UNNAO
पाटन। एवरेस्ट फतह करने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल से प्रशिक्षण लेकर एवरेस्ट फतह के लिए ऊंचगांव निवासी 25 साल की गुड़िया को आज भी मदद की आस है। वह पिछले पांच सालों से संसाधनों की आस में शासन व प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही हैं।
विज्ञापन

गुड़िया की हिम्मत जानने के लिए उसका पिछला रिकॉर्ड ही काफी है। उसने साल 2013 में उत्तराखंड आपदा के दौरान राहत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की थी। वह 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित डीके 1 और डीके 2 चोटी पर फतह हासिल कर चुकी है। उसका अगला लक्ष्य एवरेस्ट फतह करना है। एवरेस्ट फतह करने से पहले होने वाले टेस्ट उसने 2019 में पास कर लिए थे। उसके पास अब जरूरत के संसाधन नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर और हिम्मत से लबरेज गुड़िया ने एवरेस्ट फतह करने के लिए संसाधन मुहैया कराने के लिए डीएम के साथ सीएम व पीएम तक गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के पास भी वह मदद के लिए गई लेकिन वहां से भी उसे कोई फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed