{"_id":"6570bd68a90768641509925f","slug":"speeding-dcm-overturns-on-highway-10-people-injured-unnao-news-c-221-1-sknp1054-6799-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार डीसीएम, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार डीसीएम, 10 लोग घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर बजेहरा गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम मोड़ के पास संकेतक न होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डीसीएम में सवार चालक क्लीनर सहित 10 लोग घायल हो गए। हाइवे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ता अवरुद्ध होने से लोगों को करीब आधे घंटे परेशानी उठानी पड़ी।
लखीमपुर खीरी के रजिस्ट्रेशन संख्या की डीसीएम बुधवार को लखनऊ से कानपुर जा रही थी। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बजेहरा गांव के पास अंधा मोड़ होने और मार्ग संकेतक न होने से सामने से बाइक सवार को आता देख चालक ने ब्रेक ली। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में अचलगंज बदरका निवासी बबलू (40), फैयाज (55), मकदूम (38), रईस (44), राकेश (40), गीता (40), बडक़ईया (55), सनी (15), शुभम (22) और सोनी (17) को चोटें आईं।
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस से सभी को सीएचसी भिजवाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाइवे के यातायात को बहाल करवाने के लिए पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डीसीएम को हटवाया।
विज्ञापन
एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि सभी घायल मेले में फेरी लगाने का काम करते हैं। घटना के बाद हाइवे पर एक घंटे यातायात बाधित रहा।