{"_id":"66da1ca5fbcc7069840df6b4","slug":"speeding-auto-overturns-youth-dies-three-passengers-injured-unnao-news-c-221-1-uno1001-119371-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, युवक की मौत, तीन सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, युवक की मौत, तीन सवारियां घायल
विज्ञापन
उन्नाव। शुक्लागंज-उन्नाव मार्ग पर अकरमपुर स्थित मिर्जा चैरिटेबल अस्पताल के सामने बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। तीन सवारियां घायल हो गईं।
शुक्लागंज से छह सवारियां लेकर ऑटो शाम करीब पांच बजे उन्नाव आ रहा था। शुक्लागंज-उन्नाव मार्ग पर अकरमपुर के पास अचानक से बाइक सवार सामने आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में (46) साल के युवक की दबकर मौत हो गई। अन्य सवारियों में अचलगंज थानाक्षेत्र के मंताखेड़ा निवासी अंकित (22), सदर कोतवाली के शेखपुर नरी की पूजा (22) पत्नी हंसराज और सदर कोतवाली के सुल्तानखेड़ा निवासी सनी (30) घायल हो गए।
मगरवारा चौकी पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक को मृत घोषित करने पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। ऑटो पुलिस ने कब्जे में लिया है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि ऑटो पलटने से एक की मौत हुई है। अभी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों का इलाज चल रहा है।