फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SP made 29 constables appear in line

Unnao News: एसपी ने 29 सिपाहियों को किया लाइन हाजिर

Mon, 11 Nov 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
SP made 29 constables appear in line
उन्नाव। लंबे समय से चौकी और कोतवाली में तैनात 29 सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। इनके खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रहीं थीं। इसमें सबसे अधिक 11 सिपाही सदर कोतवाली के शामिल हैं। इसमें दो सिपाही वह हैं जिन पर मगरवारा में बच्चे की हत्या की घटना में परिजनों ने आरोप लगाया था।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर की ओर से जारी गश्ती में सदर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल शिवपूजन, मुकेश यादव, विकास वर्मा, नासिरखान, फैजान, मगरवारा चौकी में तैनात प्रशांत मिश्र, नरेंद्र कुमार, सोनू गोला, ललऊखेड़ा चौकी के चर्चित सिपाही कृष्णानंद मौर्य, हेड कांस्टेबल अख्तरअली और मिर्जा हकीम बेग को लाइन हाजिर किया गया है। दही थाने से कांस्टेबल बिजेंद्र यादव, गंगाघाट से पतीराम मौर्य, बीघापुर के प्रशांत, बिहार से गुफरान बेग, अचलगंज से संजय भाटी, मौरावां से हेड कांस्टेबल जोखमुनि यादव, अशोक कुमार, पवन कुमार, असोहा से विक्रम दुबे, अजगैन से अर्पित कुमार, हसनगंज से राजेश कुमार राय, बांगरमऊ से शाहजहां खां, धर्मराज, दीपक चौधरी, महेंद्र कश्यप, कपिल नागर वहीं बेहटा मुजावर से पिंटू वर्मा और मनीष कुमार भी लाइन भेजे गए हैं। एसपी ने बताया कि कार्यशैली में लापरवाही बरतने वाले 29 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed