{"_id":"5701665f4f1c1bb529c81116","slug":"sp-govt-spend-money-on-other-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार ने दूसरे कामों में लगाया पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार ने दूसरे कामों में लगाया पैसा
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सपा पर फोड़ा ठीकरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में प्रत्येक ब्लाक के गांवों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनने के क्रम में रविवार को पुरवा, बिछिया, हिलौली, असोहा के गांवों में पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने मथुरा खेड़ा, रामापुर, भवानी नगर, लक्षीपुर में जनता के बीच कहा कि कांग्रेस सरकार में वह उन्नाव में 356 करोड़ रुपये से राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जितने प्रयास कर लाई थीं, उसका 50 प्रतिशत कार्य भी आज तक पूरा नहीं हुआ है। कहा कि योजना के तहत होने वाले कार्यों का धन प्रदेश सरकार ने दूसरी योजनाओं में लगवा दिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आगामी चुनाव के समय जाति धर्म में न फंसकर सभी लोग ऐसे व्यक्ति व पार्टी को चुनें तो जाति की बात न करती हो। इस मौके पर प्रमोद श्रीवास्तव, राजकुमार लोधी, गंगाबक्श सिंह, जयशंकर सिंह, वंशी लोधी, रघुवीर यादव, मुन्नर शुक्ला, बीनू त्रिपाठी, कांग्रेस प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन