फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   "SP government took a shot at '

‘सपा सरकार पर साधा निशाना’

Wed, 03 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 03 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
"SP government took a shot at '
बछौरा (उन्नाव)। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। घटनाएं हो रही हैं लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही। हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे गंभीर अपराध बढे़ हैं। जनजीवन असुरक्षित है। ये बातें पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज, मवई में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता बैठक में विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित कहीं।
विज्ञापन


कहा कि कोई भी पार्टी आम जनता में पकड़ तभी बना सकती है जब संगठन मजबूत होगा। बैठक से संगठन मजबूत होता है और कार्यक्रमों से पार्टी को मजबूती मिलती है। भाजपा किसी व्यक्ति विशेष, परिवार अथवा जाति की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
विज्ञापन


केंद्र में मोदी सरकार बनने के एक साल के भीतर साठ साल से व्यथित लोकमन की हताशा आशा में बदलने लगी है। मात्र 12 रुपये के प्रीमियम पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा और 330 रुपये में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मोदी सरकार की उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि आपदा पर मोदी सरकार ने 50 प्रतिशत नुकसान की जगह पर 33 प्रतिशत की क्षति पर मुआवजा की घोषणा किसानों के हित में की है। महासंपर्क अभियान में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास हमारी उपलब्धि एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों का संदेश अपने साधारण सदस्यों तक पहुंचाना है।


शिवकंठ त्रिपाठी ने कहा कि तीन साल के सपा कार्यकाल में बिजली नहीं आई। सड़कों का धन ठेकेदार खा गए। पुलिसिया गुंडागर्दी बढ़ी है। नहरों में पानी नहीं पहुंचा। नौकरियां बेची जा रही हैं। बैठक के दौरान अतर सिंह, नंगू सिंह, अनूप सोनी, अर्पित शुक्ल, भोला सिंह, रमेश बाजपेयी, शिव कुमार गुप्ता, राम प्रकाश लोधी, देशराज रावत, आदि रहे। अध्यक्षता रजनीश सिंह व संचालन सर्वेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed