फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SP,DM,unnao,nay kiya jall ka nirichan

बागपत व मेरठ के अपराधियों की खंगाली बैरक

Fri, 29 Apr 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
SP,DM,unnao,nay kiya jall ka nirichan
जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला जेल में बंद बागपत, मेरठ समेत अन्य जिलों के कुख्यात अपराधियों को कोई बाहरी सुविधा तो नहीं मिल रही है। इसकी जांच के लिए शुक्रवार को डीएम और एसपी अचानक जेल पहुंच गए। दोनों अधिकारियों को देख जेल प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन

जेल पहुंचे डीएम रवींद्र कुमार और एसपी दिनेश त्रिपाठी, प्रभारी जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के साथ उन बैरकों में पहुंचे जहां बागपत व मेरठ के कुख्यात अपराधी बंद हैं। अधिकारियों ने बैरक का कोना कोना खंगाला। हालांकि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। साफ-सफाई को लेकर दोनों अफसर संतुष्ट नजर नहीं आए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभारी जेल अधीक्षक को साफ-सफाई और बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भोजनालय, अस्पताल का भी निरीक्षण कर बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश भी दिए। लगभग एक घंटे बाद दोनो अधिकारी वहां से चले गए। प्रभारी जेल अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि कारागार में बंद कैदियों पर नजर रखी जा रही है। तलाशी के बाद ही बंदियों से उनके परिजनों को मिलने दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed