फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SP asked the clarification

एसपी ने बांगरमऊ कोतवाल से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 15 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 15 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
SP asked the clarification

बांगरमऊ। महिला की गला घोटकर की गई हत्या के मामले में बांगरमऊ पुलिस ने एक महीने बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से नाराज एसपी ने बांगरमऊ कोतवाल से स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी अशोक कटियार की पत्नी पूजा का शव उसके ही घर में फांसी पर लटका मिल था। कानपुर देहात के बिल्हौर थानाक्षेत्र के धिमऊ गांव निवासी मृतका के पिता  बालकराम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन


घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद मृतका के पिता ने कई बार गुहार लगाई मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज करने में देरी से नाराज एसपी महेंद्र पाल सिंह ने बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed