फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   son killed father

बेटे ने की पिता की हत्या

Wed, 16 Feb 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
son killed father
नवाबगंज (उन्नाव)। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भैसौरा गांव में सोमवार रात खेत की रखवाली करने गए किसान का पुत्र से विवाद हो गया। दोनों के नशे में होने से बात बढ़ गई। मां को अक्सर पीटने से नाराज होकर बेटे ने पिता की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भैसौरा निवासी राममूर्ति (52) सोमवार रात खेत की रखवाली करने गया था। रात लगभग नौ बजे उसका इकलौता बेटा सुंदरलाल (24) नशे में खेत पहुंचा। उसने पिता से कहा कि वह मां को न पीटा करे। दोनों के नशे में होने से मामला तूल पकड़ गया। गुस्से में सुंदरलाल ने डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी और भाग गया। पास के खेताें में मौजूद किसान शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो राममूर्ति को मृत देख सन्न रह गए। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन

एसओ अखिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी बिट्टन की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही दबिश देकर गांव से सुंदरलाल को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि राममूर्ति पत्नी बिट्टन से अक्सर मारपीट करता था। इसी बात को लेकर बेटे से उसका विवाद होता था। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के बायीं ओर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed