{"_id":"7987315bf2365bf73b99edf762563114","slug":"solar-panel-closed-rural-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ा सोलर पैनल, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ा सोलर पैनल, ग्रामीण परेशान
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
जालिम खेड़ा गांव में पेयजल पंप हाउस में लगा सोलर पैनल एक साल से शोपीस बना हुआ है। स्थिति यह है कि बिजली जाने के बाद पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। 25 गांव के लोग ऐसे में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। बताया कि यदि सोलर पैनल में सोलर प्लेटों की संख्या बढ़ा दी जाए तो काम करने लगेगा।
विज्ञापन
जाजमऊ हाइवे के आजाद मार्ग चौराहे के किनारे बसे जालिम खेड़ा गांव में जल निगम द्वारा पेयजल संकट के मद्देनजर एक साल पहले पंप हाउस में 10 लाख की लागत से 75 प्लेट वाला एक सोलर पैनल लगाया था ताकि बिजली सप्लाई ठप होने पर सोलर ऊर्जा से पंप हाउस को चालू रखा जाए। एक बार चलने के बाद सोलर पैनल ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
ग्रामीण अशोक निषाद, पुत्ती, हेमा, सुधा निषाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामदयाल वर्मा, शिव शंकर शुक्ला आदि ने बताया कि जब बिजली नहीं आती है तो पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। ग्रामीणों को परेशानी होती है। गांव में इंडिया मार्का हैंडपंप ही लगे है, जो नाकाफ ी है। पंप आपरेटर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सोलर पैनल में 75 प्लेट लगी है, जो पंप हाउस में लगी मोटर को चालू करने में पर्याप्त नहीं है। यदि इसमे पांच से 10 प्लेट और बढ़ा दी जाए तो सोलर पैनल ठीक तरीके से काम करेगा और दिक्कत खत्म हो जाएगी। वहीं जलनिगम के जेई नवनीत सिंह ने बताया कि सोलर पैनल में प्लेट बढ़ाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा है, लेकिन उसे बदलने की अभी तक अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन