फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sita of Ramayana deepika chikhalia did a road show in support of BJP candidate Raju Srivastava was also present 

उन्नाव: रामायण की सीता ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, राजू श्रीवास्तव ने भी मांगे वोट

Mon, 21 Feb 2022 09:46 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 09:46 PM IST
सार

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को शहर में पंकज गुप्ता द्वारा निकाले गए रोड शो में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया शामिल हुईं। बाईपास से शुरू हुए रोड शो में दीपिका एक रथ पर सवार हुईं।

विज्ञापन
Sita of Ramayana deepika chikhalia did a road show in support of BJP candidate Raju Srivastava was also present 
रोड शो में शामिल हुईं रामायण की सीता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव सदर से भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता के समर्थन में निकाले गए रोड शो में रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया शामिल हुईं। इस दौरान लोगों ने दीपिका का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को शहर में पंकज गुप्ता द्वारा निकाले गए रोड शो में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया शामिल हुईं। बाईपास से शुरू हुए रोड शो में दीपिका एक रथ पर सवार हुईं। उनके साथ पंकज गुप्ता समेत अन्य भाजपाई थे। दीपिका ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 
विज्ञापन


सीता मैया का जीवंत अभिनय करने वाली दीपिका को अपने बीच पाकर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपिका की झलक पाने को जनता आतुर दिखी। सड़क मार्ग से निकलते समय लोगों ने घर की छत व दुकानों से दीपिका पर पुष्प वर्षा की। वहीं गंगाघाट में रथ पर दीपिका के साथ हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव भी सवार हुए। उन्होंने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया। रथ के आगे बाइक पर भाजपाई चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बाइक के पीछे भारी संख्या में महिलाएं चल रही थीं। इस दौरान वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, सरोसी मंडल अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, मसवासी के सुरेंद्र जायसवाल, आदित्य त्रिपाठी, प्रवीण मिश्रा भानू, अनुराग अवस्थी, किरन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना दीक्षित भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed