{"_id":"668836e5a5b7b06b300120c9","slug":"shri-jagannath-rath-yatra-will-start-on-sunday-unnao-news-c-221-1-sknp1055-116617-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रविवार को निकलेगी श्रीजगन्नाथ रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रविवार को निकलेगी श्रीजगन्नाथ रथयात्रा
विज्ञापन
उन्नाव। रविवार को शहर में श्रीजगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। यह जानकारी सार्वजनिक श्रीश्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश चौरसिया व महामंत्री विजय कुमार गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि यात्रा की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। रथ को कुशल कारीगर देशी-विदेशी फूलों से तैयार कर रहे हैं। इसमें भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बल्देव के साथ भ्रमण करेंगे। भक्त आरती उतारेंगे। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण होगा। संयोजक अमित मिश्रा ने बताया कि रथ यात्रा कृष्ण प्रिय मोती श्याम के सानिध्य में निकलेगी। रथ के आगे गायक मंडल चलेगा, जो गीत संगीत के माध्यम से भजन सुनाएगा। उसके आगे विशाल झांकियां राधा कृष्ण, हनुमानजी, राम दरबार, कालीजी, शिव पार्वती और गणेशजी आदि की शामिल होंगी।
विशेष झांकी महारास की होगी। आकाशीय आतिशबाजी का विशेष प्रदर्शन होगा। रथ यात्रा दिनेश्वर मंदिर लक्ष्मी टाॅकीज के सामने से हवन पूजन के बाद शाम छह बजे प्रस्थान करेगी। जो गांधीनगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, आईबीपी चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर मोतीनगर में संपन्न होगी।