{"_id":"044458277350b3b370ded30d3a3c95ca","slug":"showing-enthusiasm-to-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डालने का दिखा जोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट डालने का दिखा जोश
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम चरण के चुनाव में भी पहली बार वोट डालने का अधिकार मिलने का उत्साह युवाओं के सिर चढ़कर बोला। इसी कारण चौथे चरण के चुनाव में युवा जोश अधेड़ों पर भारी दिखा। भारी संख्या में युवक और युवतियों ने घर से बाहर निकलकर वोट डाला। पहली बार वोट डाल कर निकलने वाले युवाओं के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।
गुरुवार को चौथे चरण के चुनाव में सभी विकासखंडों में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वोटिंग लिस्ट में शामिल युवक और युवतियां मतदान शुरू होने से पहले की बूथ पर पहुंच गए। सुबह सात बजे जैसे ही बूथ खुले अंदर जाकर युवाओं ने वोट डाला। बूथ से मतदान करके बाहर निकलने पर इनके चेहरों पर खुशी झलकती नजर आईं।
पहली बार वोट डालने वालों में शामिल अनीता, स्वाती और अंशिका ने कहा वोट डालना हर भारतीय का अधिकार है। इसलिए सभी को वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालकर घर जा रही कुसुमलता व स्नेहा उंगलियों पर लगाई गई स्याही को देखकर खिलखिला रही थीं।
विज्ञापन
\ क्या पहली बार वोट डाला है, इस सवाल के जवाब में उंगली पर लगी स्याही को दिखाते हुए दोनों ने कहा अभी तक जब बड़ों को वोट डालने जाते देखती थी तो सोचती थी मुझे कब मताधिकार मिलेगा । आज पहली बार वोट डाला तो पता चला लोकतंत्र में वोट का कितना महत्व है।
उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो वोट डालने के लिए घर से बाहर नहीं निकलते हैं। इस लिए वोट जरूर दें, क्योंकि हमारा वोट ही हमारी ताकत है। वोट ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकता है।