फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sharab

शराब माफिया की 3.58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sun, 13 Feb 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
sharab
खेत की कुर्की कर बोर्ड लगवाते अधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। गैंगस्टर में निरुद्ध शराब माफिया की 3.58 करोड़ की संपत्ति रविवार को प्रशासन ने कुर्क कर दी। इसमें उसका एक डिग्री कालेज, दुकानें, खेत, मकान व प्लाट शामिल है। उस पर पहले भी कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल अवस्थी शराब माफिया घोषित है। हिस्ट्रीशीटर अनिल की कार से 23 सितंबर 2021 को सफीपुर कोतवाली पुलिस ने 160 लीटर अवैध शराब बरामद की थी। कार का नंबर भी फर्जी था। 24 को उसे जेल भेजकर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इस समय वह जमानत पर है। जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में हाजिर न होने पर तीन फरवरी 2022 को अवैध व्यापार से अर्जित उसकी तीन करोड़ 73 लाख 87 हजार 260 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए गए थे। 10 फरवरी 2022 को पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शहर की आवास विकास कालोनी स्थित उसका एक मकान और कार को कुर्क किया गया था।
विज्ञापन

इसकी कीमत 15.60 लाख रुपये थी। रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई कर फतेहपुर चौरासी कस्बा स्थित तीन करोड़ 58 लाख 27 हजार 260 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। इसमें कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर 13.75 लाख की दुकानें, मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित दुकानें, ग्राम काजीपुर बंगर स्थित 25 लाख्र का प्लाट व दुकानें, गोंदरी उत्मानपुर गांव स्थित 2.45 करोड़ का महाविद्यालय, भड़सर नौशाहरा स्थित खेत शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित, सीओ सफीपुर अंजनी कुमार राय, फतेहपुर चौरासी प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार, माखी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed