फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   shadi se inkar

Unnao News: दूल्हे ने सिगरेट जलाई..दुल्हान गुस्साई, शादी से इन्कार

Thu, 15 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
shadi se inkar
परियर। भांवर से पहले दूल्हे को सिगरेट पीते देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। वर और वधू पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया गया। शादी की रस्में हुए बिना ही बरात लौट गई।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी के लिए कानपुर के परमपुरवा से बरात आई थी। रात में भांवर की रस्म शुरू होने वाली थी। तभी दूल्हे को सिगरेट पीते देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद कन्या और वर पक्ष में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष के बुजुर्गों ने बातचीत से मसले को हल करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। मामला पुलिस तक पहुंचने पर परियर पुलिस चौकी में दोनों पक्षों को बुलाया गया। पुलिस ने शादी कराने की कोशिश की लेकिन दुल्हन नहीं मानी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों ने अब तक हुए खर्च का आपस में लेनदेन कर समझौता कर लिया। हालांकि चर्चा है कि दूल्हे के सिगरेट पीने के साथ ही वर पक्ष का चढ़ावे में पुराने जेवर लेकर आना भी मनमुटाव की वजह रहा। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को सिगरेट पीते देख शादी से इन्कार करने वाली युवती अपने माता पिता के साथ हरियाणा में रह रही थी।
उसने बताया कि वहां मोहल्ले में कई युवकों को सिगरेट और अन्य तरह के नशे का लती होकर बर्बाद होते देखा है। इसी वजह से उसे नशा करने वालों से नफरत है।
हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता ने एक रिश्तेदार के माध्यम से कानपुर में विवाह तय किया था। परिजनों ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद लड़के ने बेटी से फोन पर बात भी की लेकिन अपनी इस लत को छिपाए रहा। घटना गांव और आसपास क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed