{"_id":"6aeb8e587f64e63b8b0ce762","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160801-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में श्रमिक की मौत
विज्ञापन
सोनिक। हुसैननगर-पड़री मार्ग पर दही थानाक्षेत्र के दुआ गांव के पास बाइकों की टक्कर में फैक्टरी श्रमिक घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार युवक भाग गए।
दही थानाक्षेत्र के दुआ गांव निवासी प्रवेश रावत (28) सदर कोतवाली क्षेत्र के कुंदन मोड़ के पास संचालित एक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार शाम सात बजे वह काम के घर लौट रहा था। हुसैननगर-पड़री मार्ग पर दुआ गांव के सामने आ रही दूसरी बाइक से वह भिड़ गया। घटना में प्रवेश गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद दूसरी बाइक सवार लोग मौके से भाग निकले।
ग्रामीण उसे जिला अस्पताल लाए, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई मुनेश्वर ने बताया कि वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां कलावती सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।