फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seven lakhs were cheated by luring people to double their money in six months

Unnao News: छह माह में पैसा दोगुना करने का लालच देकर सात लाख ठगे

Mon, 07 Jul 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 07 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Seven lakhs were cheated by luring people to double their money in six months
नवाबगंज। छह माह में पैसा दोगुना करने की स्कीम बताकर दो युवकों ने सात लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी दिनेश कुमार ने अजगैन पुलिस को बताया कि उसके परिचित बस्ती के ओढ़गणपुर कला निवासी गुड्डू उर्फ कृष्ण चंद्र प्रभजन व बाराबंकी के दीनदयाल नगर पैसार नाका के संतोष कुमार वर्मा 16 जून को नवाबगंज टोल पर मिले थे। दोनों ने एक योजना में पैसा लगाने पर छह माह में दोगुना होने का झांसा दिया।
विज्ञापन

वह उनके विश्वास में आ गया और 4.80 लाख रुपये नगद और 2.20 लाख जन सेवा केंद्र के माध्यम से दे दिया। उन लोगों ने इससे संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिया। कई बार मांग की तो हर बार टरकाते रहे। इस पर उसे ठगी होने की आशंका हुई। अजगैन कोतवाली निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed