फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   server

डाकघर का सर्वर ठप, अभ्यर्थी हलाकान

Thu, 11 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 11 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
server
सर्वर फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

प्रधान डाकघर में सर्वर ठप रहने से रजिस्ट्री कराने पहुंचे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए फार्म जमा करने को रोजाना सैकड़ों अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। सर्वर ठप होने से अभ्यर्थियों को घंटों लाइन में लगना पड़ा।

विज्ञापन

शहर स्थित प्रधान डाकघर में बुधवार को बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों के पदों पर भर्ती के लिए फार्म जमा हो रहे हैं। अंतिम तिथि 16 अगस्त है। इस कारण इस भर्ती में आवेदन को लेकर जमा होने वाले फार्मों की रजिस्ट्री व स्पीडपोस्ट कराने वालों की भारी भीड़ पहुंच रही है। बुधवार को भी यहां पर सैकड़ों अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंची। कुछ समय चलने के बाद सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ती गई। अभ्यर्थियों की लाइन कार्यालय परिसर से लेकर पोस्टआफिस के बाहर तक पहुंच गई। फार्म जमा करने वाले अभ्यर्थी तेज धूप में भी लाइन में लगे रहे। करीब डेढ़ घंटे तक सर्वर न आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कर्मचारियों के पहुंचने के बाद सर्वर दुरुस्त किया गया। तब जाकर रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट का काम शुरू हो सका। इसके बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed