फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sensation due to the killing of six family members, silence among people

परिवार के छह लोगों की हत्या की घटना से सनसनी, लोगों में चुप्पी

Sat, 02 May 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sensation due to the killing of six family members, silence among people
हत्याकांड के बाद शुक्रवार सुबह खेत पर पहुंचे विसुनखेड़ा गांव के लोग । - फोटो : UNNAO
हसनगंज(उन्नाव)। उन्नाव में पिता की हत्या से रिश्तों के कत्ल का सिलसिला शुरू करने वाले बेटे ने पिता को बचाव का कोई मौका नहीं दिया था। खेत में गेहूं की फसल काटने गए वृद्ध ने बांका और कुल्हाड़ी भी ले रखी थी लेकिन उसे बचाव का मौका ही नहीं मिला। घटना से विशुनखेड़ा गांव में दूसरे दिन भी दहशत भरा सन्नाटा रहा। लोग अपने खून के रिश्तों का कत्ल करने वाले पिता-पुत्र को कोस रहे हैं। घटना में उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के हसेवा गांव निवासी बहन ने अपने भाई व भतीजे के खिलाफ लखनऊ के बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के गुदौली गांव निवासी अमर सिंह का उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के विशुनखेड़ा गांव में 9 बीघा खेत हैं। जिसमें उसने गेहूं की फसल बोई है। गुरुवार को वह खेत में फसल काटने पहुंचा था। शाम 7 बजे अमर सिंह का बड़ा बेटा अजय अपने बेटे अवनीश के साथ खेत पर पहुंचा और पिता पर अचानक धारदार हथियार से हमला बोल दिया। वह जान बचाकर भागा पर पर बचने का मौका नहीं दिया। बड़े भाई अजय को हमलावर देख छोटा भाई अरुण जान बचाकर भागा। जिसे आरोपी ने दौड़ाकर लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में प्रताप सिंह की बाग में उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड का सिलसिला यहीं नहीं थमा।
विज्ञापन

आरोपी ने मां रामप्यारी, छोटे भाई अरुण की पत्नी रामसखी, भतीजे सौरभ, दो साल की भतीजी सारिका की भी हत्या कर दी। परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपी पिता-पुत्र ने बंथरा थाने में समर्पण कर दिया। उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के हसेवा गांव निवासी मृतक की बहन गुड़िया पत्नी राजू ने भाई अजय व भतीजे अवनीश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जमीन की रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जांच करने पहुंची हसनगंज पुलिस को खेत में बांका, कुल्हाड़ी, एक पानी की बोतल व वृद्ध का चादर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed