{"_id":"669fff7f1aa5b330ff0ad01e","slug":"seeing-the-goods-train-coming-a-drunkard-lay-down-on-the-track-the-driver-stopped-the-train-unnao-news-c-221-1-uno1004-117432-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मालगाड़ी आते देख ट्रैक पर लेट गया शराबी, चालक ने रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मालगाड़ी आते देख ट्रैक पर लेट गया शराबी, चालक ने रोकी ट्रेन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी को देख नशे में धुत एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया। चालक की नजर पड़ी तो उसने आउटर पर ट्रेन को रोका। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने उसे हिरासत में लिया। इस दौरान ट्रेन 10 मिनट रुकी रही।
मौरावां थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव निवासी रजोल (30) मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कचहरी पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर लेट गया। साथ रहा दोस्त उसे उठाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह बार-बार ट्रैक पर लेट जाता। कानपुर से चलकर उन्नाव स्टेशन पहुंच रही मालगाड़ी के चालक की नजर पड़ी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। लगातार हॉर्न बजाया लेकिन वह नहीं हटा।
इस पर ट्रेन का सह चालक उतरा और उसे ट्रैक से दूर करने के बाद रेलवे कंट्रोलरूम को सूचना दी। आरपीएफ एसआई लाल जी पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। करीब 10 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। आरपीएफ एएसआई ने बताया युवक नशे में है, उस पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।