फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   See wasted crop farmer died of shock

बर्बाद फसल देख सदमे से किसान की मौत

Wed, 15 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 15 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
See wasted crop farmer died of shock
हसनगंज। तहसील क्षेत्र के रामपुर गांव में खेत में गेहूं की बर्बाद फसल देखकर किसान को सदमा लगा और घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सूचना पर लेखपाल ने गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


रामपुर गांव निवासी अगनू (57) पुत्र चंद्रिका ने डेढ़ बीघा में गेहूं की फसल तैयार की थी। पिछले माह हुई बारिश से काफी फसल बर्बाद हो गई थी। कुछ शेष बची थी तो अगनू को उम्मीद थी कि कुछ गेहूं पैदा हो जाने से परिवार का भरण पोषण हो जाएगा।
विज्ञापन


उसकी उम्मीदाें पर रविवार और सोमवार को हुई बारिश ने वज्रपात सा कर दिया। सोमवार को अगनू खेत पर गया था। यहां पर बची फसल को तबाह देख उसको सदमा लग गया। वह बुझे मन से घर लौटा। जैसे ही घर में घुसा उसने सीने में दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन जब तक कुछ समझ पाते उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर लेखपाल रामरतन ने गांव जाकर जांच पड़ताल की। हसनगंज तहसीलदार उदयभान सिंह ने बताया कि लेखपाल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, किसान की मौत सदमे से नहीं हुई है।


इससे पहले किसान की सदमे से मौत के मामले में अधिकारियों को अवगत कराने के लिए मोहान विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी सुनील रावत ने मंगलवार सुबह 9 से 11 बजे के बीच डीएम व एसडीएम को फोन मिलाया। दोनों ही अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed