{"_id":"9ec6d632c8d5b464acb52cac4e7a60ab","slug":"secretary-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के नोडल अफसर ने मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के नोडल अफसर ने मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मियागंज। जेएसवाई व मदर चाइल्ड ट्रैकिंग की डाटा इंट्री में खामी पाए जाने पर जिले के नोडल अफसर व सचिव सिंचाई व जल संसाधन धीरज साहू ने मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजर व हेल्थ एजुकेशन आफिसर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सचिव ने सीएचसी का स्थलीय निरीक्षण किया और मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
सचिव धीरज साहू शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बात की, पर्चा देखा। मरीजों को दी गई दवा भी चेक की।
विज्ञापन
सचिव ने नेत्र विभाग, दंत चिकित्सा कक्ष, आरएनटीसीपी कक्ष, शल्य चिकित्सा कक्ष, मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र आदि का गहन निरीक्षण किया। शल्य चिकित्सा कक्ष में एक सैडोलेश लैंप का एक बल्ब खराब पाया गया।
विज्ञापन
जननी सुरक्षा योजना के साथ मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम फीडिंग में खामी मिलने पर ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजर व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश डीएम को दिए। सचिव ने एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बने हंसखेड़ा संपर्क मार्ग को कई जगह पर खुदवाकर देखा।
मौके पर एमबी न दिखाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। नोडल अफसर ने न्योतनी में बन रहे आसरा योजना के आवासों का निरीक्षण किया। भवनों का प्लास्टर व निर्माण कार्य ठीक पाया गया। छत में कुछ कमी मिलीं।