फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seal will look at proposals to four billion!

चार अरब के प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!

Thu, 05 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 05 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Seal will look at proposals to four billion!
उन्नाव। जिला योजना समिति की गुरुवार को होने वाली बैठक में चार अरब रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट में होगी। जिला योजना में शामिल कराने के लिए विभागों में बुधवार को प्रस्तावों को तैयार किए जाने का काम युद्धस्तर पर चलता रहा।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक होती है। विकास भवन के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में संबंधित विभाग अपनी कार्ययोजना रखते हैं। सभी विभागों की कार्ययोजना को अनुमोदन के लिए नियोजन विभाग के पास भेजा जाता है। वहां से वित्त विभाग को फाइल जाती है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस प्रक्रिया में करीब एक से डेढ़ माह का समय लग जाता है। इसके बाद शासन की ओर से बजट जारी होता है। जिलास्तर से संबंधित विभागों को पैसा जारी कर दिया जाता है। फिर विभागीय अधिकारी इसी पैसे से विकास कार्य कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली, विकास भवन के सभी और स्वास्थ्य समेत करीब 35 विभाग आते हैं जिन्हें जिला योजना के तहत पैसा मिलता है। अगले वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए इस बार फरवरी माह में ही जिला योजना समिति की बैठक होने जा रही है। गुरुवार को जन्तु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. शिव प्रताप यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में 4 अरब 60 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसको लेकर बुधवार को जिला योजना से जुड़े विभागों में प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed