{"_id":"678211f2bed6d213360ad2e1","slug":"se-reached-unnao-section-sharda-canal-office-and-investigated-unnao-news-c-221-1-sknp1055-125349-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उन्नाव खंड शारदा नहर कार्यालय पहुंचे एसई ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उन्नाव खंड शारदा नहर कार्यालय पहुंचे एसई ने की जांच
विज्ञापन
उन्नाव। अधीक्षण अभियंता षष्ठम लखनऊ ने उन्नाव खंड शारदा नहर कार्यालय पहुंचकर जांच की। घंटों कार्यालय में बैठकर अभिलेख जांचे और बाद में गोपनीय जांच बताकर मीडिया से दूरी बनाई।
उन्नाव खंड शारदा नहर कार्यालय के एक्सईएन सहित दो एसडीओ की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। अधिकारियों पर विभागीय योजनाओं में मिले सरकारी बजट में गड़बड़झाला करने के आरोप लगे हैं। इसको लेकर एक जांच लोकायुक्त के आदेश पर जिला प्रशासन करा रहा है। वहीं, भगवंतनगर विधायक द्वारा की गई शिकायत पर सीडीओ द्वारा गठित टीम जांच कर रही है। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता अविनाश मिश्रा दोपहर करीब दो बजे शारदा नहर कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने कई अभिलेख देखे। भुगतान व अन्य रजिस्टर भी चेक किए। करीब साढ़े पांच बजे तक वह कार्यालय में रहे और इस दौरान मीडिया को इंट्री नहीं दी गई। फोन पर बातचीत में इसे रूटीन निरीक्षण बताया। इसके बाद वह सिंचाई विभाग कार्यालय में गए और वहां पर करीब एक घंटे तक रहे।
उधर, विभागीय सूत्रों की मानें तो विधायक द्वारा प्रमुख सचिव सिंचाई को दिए गए शिकायती पत्र की जांच भी लखनऊ मुख्यालय से कराई जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में जांच शुरू हुई है। सूत्रों का दावा है कि विभाग के चतुर्थ उपखंड क्षेत्र के वित्तीय वर्ष 2023-24 के टेंडर रजिस्टर व माप पुस्तिकाएं स्थानीय जिम्मेदारों को नहीं मिल रही हैं। इसकी आज तक एफआईआर तक दर्ज नहीं कराई जा सकी है। इसका जवाब कोई भी जिम्मेदार नहीं दे पाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
माइक्रो प्लान तैयार कर चलाएं फाइलेरिया अभियान : सीडीओ
उन्नाव। जिले के छह ब्लाकों में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने बैठक की। कहा कि माइक्रो प्लान तैयार करके अभियान चलाया जाए। अनोडल अधिकारी एसीएमओ डा. जेआर सिंह ने बताया कि 10 फरवरी से सिकंदरपुर कर्ण, बिछिया, औरास, हसनगंज, फतेहपुर चौरासी और बांगरमऊ ब्लाॅक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी। अभियान में बेसिक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला पंचायतराज, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि विभाग सहयोग करेंगे। सीडीओ ने इसी तरह क्षय रोगियों की खोज के लिए चलाए जा रहे सौ दिवसीय टीबी रोगी खोजी अभियान में अधिक से अधिक मरीज खोजने को कहा। (संवाद)

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण